Swasthya Setu

बरेली; घरेलू विवाद बना मौत की वजह, युवक ने लगाई फांसी!

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में 22 वर्षीय कुंवरपाल का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह शव को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया गया।

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात कुंवरपाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा को दी गई। पुलिस के मुताबिक, कुंवरपाल की पत्नी जशोदा करीब पांच दिन से अपने मायके में थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

परिवार ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के बाद भी कुंवरपाल ने उससे फोन पर बात की, लेकिन बातचीत के दौरान वह आहत हो गया और यह कदम उठा लिया। फिलहाल, परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। घटना की सूचना मिलने पर जशोदा भी मायके से ससुराल पहुंच गई।

Scroll to Top