बरेली। स्वास्थ्य सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड, जिंगल बेल्स स्कूल के पास, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आशीष शंखधर द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
ट्रस्ट के अनुसार, शिविर में हृदय (हार्ट) से संबंधित सभी प्रमुख जांचें पूर्णतः नि:शुल्क की जाएंगी। इनमें ब्लड प्रेशर (BP), शुगर, BMI, ECG, ECHO सहित अन्य आवश्यक हृदय जांच शामिल हैं। साथ ही मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा उचित सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान और इलाज संभव हो सके। ट्रस्ट ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

