बरेली: भारत विकास परिषद की अभियंत्रिकी शाखा, बरेली की बैठक इंजीनियर्स भवन, सी.बी. गंज में संपन्न हुई। कार्यक्रम में समाज सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण को लेकर परिषद की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीर सक्सेना ने परिषद के सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन सक्सेना ने परिषद द्वारा संचालित सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जोली, प्रांतीय संरक्षक के.बी. अग्रवाल एवं सुधीर गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय संयोजक एवं चुनाव अधिकारी अंशु शर्मा के स्वागत से हुआ। इसके बाद माँ शारदा, स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
बैठक में सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें प्रदीप मधवार को अध्यक्ष, यतीश वत्स को शाखा संरक्षक, डी.एन. यादव को सचिव एवं हरपाल कटियार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा ए.के. जैन व प्रदीप राजपाल को उपाध्यक्ष, अनीता मुकेश को महिला सहभागिता संयोजिका सहित विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जोली द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान परिषद की पुस्तकों का वितरण भी किया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष प्रदीप मधवार ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।


